Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय एसपी मनीष कुमारने विधि व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर 22 पुलिस पदाधिकारी को किया स्थानांतरण

बेगूसराय एसपी मनीष कुमारने विधि व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर 22 पुलिस पदाधिकारी को किया स्थानांतरण 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय एसपी मनीष ने विधि व्यवस्था दुरुस्त करने और अनुसंधान में तेजी लाने के लिए जिले के कई थानाध्यक्ष सहित 22 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर नई जगह पर योगदान करने का आदेश दिया गया है।


थाना में दर्ज मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के लिए भी बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस लाइन के 12 अवर निरीक्षक को विभिन्न थाना के अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। 

एसपी मनीष ने बताया कि भगवानपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार को पुलिस कार्यालय के दीयू शाखा में भेजा गया है। बरौनी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को पुलिस कार्यालय में विधि शाखा प्रभारी बनाया गया है। नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर को बरौनी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन में आरएसएस कंट्रोल रूम प्रभारी रवि रंजन कुमार को एससी-स्ट थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय के दीयू शाखा से दीपक कुमार को भगवानपुर थानाध्यक्ष, जीरो माइल ओपी प्रभारी चंदन कुमार-वन को नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष और बछवाड़ा थाना के अनुसंधान इकाई में कार्यरत चंद्रकांत कुमार को जीरोमाइल ओपी प्रभारी बनाया गया है। एससी-स्ट थानाध्यक्ष राम प्रताप पासवान को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। पुलिस लाइन के परिचारी प्रवर आशुतोष कुमार को लोहिया नगर और रतनपुर थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि, पुलिस लाइन से पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र माधव प्रसाद राय को सिंघौल और लाखो थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।


*मिली अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी* 

एसपी ने बताया कि थाना में दर्ज मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के लिए भी बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस लाइन के 12 अवर निरीक्षक को विभिन्न थाना के अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार राय को बखरी थाना, वीरेन्द्र उरांव को सिंघौल थाना, विनोद कुमार पाल को मटिहानी थाना एवं अजय

कुमार सिंह-टू को तेघड़ा थाना के अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।

धनंजय पांडेय को चरिया बरियारपुर थाना, रामानंद सिंह को साहेबपुर कमाल थाना, विजय कुमार-वन को बलिया थाना, नवीन कुमार मिश्र को बरौनी थाना, सुमंत कुमार शर्मा को नगर थाना, उमाशंकर झा को नावकोठी थाना, विक्रम किशोर को वीरपुर थाना एवं नीरा देवी को महिला थाना के अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom