दिवंगत जिला पार्षद शिवचंद्र महतो की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
तेघड़ा,बेगूसराय
बेगूसराय जिला पर्षद क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद सदस्य सह उत्कृष्ट समाजसेवी शिवचंद्र महतो की मृत्यु उपरांत 10 दिसंबर मंगलवार को उनके स्मृति में उनके पैतृक गांव धनकौल पंचायत के विषहर स्थान के निकट आवासीय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पहले उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया गया। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जदयू भाकपा सहित सभी प्रमुख दलों के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, नेता ,जनप्रतिनिधि के अलावे पूरे क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि शिव चंद्र महतो छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे। बेगूसराय के राजनीति के हमेशा केंद्र बिंदु बने रहे । उनके निधन से समाज ने गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले एक महान सपूत को खो दिया है। तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि शिवचंद्र महतो न सिर्फ राजनीतिक हस्ती के रूप में बेमिसाल थे बल्कि समाज के दलित, पिछड़ा, मजदूर और किसानो की तरक्की के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री एवं बछवाड़ा के पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि शिवचंद्र महतो के दर्दनाक मृत्यु से न सिर्फ राजनीतिक जगत को क्षति पहुंची है बल्कि आम आवाम सदमे में हें । शिवचंद्र महतो की हत्या या सड़क दुर्घटना की गुत्थी उच्च स्तरीय जांच करवरकर के सुलझनी चाहिए।जिला प्रशासन को दर्दनाक मौत की उच्च स्तरीय जांच करवरकर गुत्थी सुलझानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने शिवचंद्र महतो के असामयिक मृत्यु को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया और कहा कि राजनीति के क्षेत्र के साथ ही समाज के प्रखर नेता के रूप में शिवचंद्र महतो का नाम स्वर्ण अक्षर में अंकित हो गया है। जन सुराज के जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने ने कहा कि शिवचंद्र महतो अपना जीवन समाज के गरीबों-दलितों के उत्थान में बीता दिया। वहीं ने जिला पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि स्मृति शेष अपने व्यक्तिगत हितों की बलि चढ़ा कर सामाजिक, राजनीतिक परिवर्तन की लड़ाई को हर समय प्राथमिकता दिया उनके जाने से समाज को बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वहीं संचालन करते हुए किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा कि ये अनगिनत यादों के साथ हम लोगों को छोड़कर चले गए। दिवंगत स्वर्गीय महतो के पुत्र नीतीश कुमार, सोनू कुमार एवं सतीश कुमार ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पिताजी की महानता पर हम सबों को गर्व है केवल नेता ही नहीं समाज सुधारक भी थे उन्होंने अपना जीवन एक सामाजिक व राजनीतिक वैज्ञानिक के रूप में जिया। शायद पूर्व जन्म में मैंने कोई बहुत बड़ा पुण्य किया था जो कि ऐसे पिता का बेटा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि उनकी मृत्यु 29 नवंबर की
संध्या पिढ़ौली के कुश्ती ढ़ाला पर संदिग्ध अवस्था में एक्सीडेंटल का रूप दिया गया । श्रद्धांजलि सभा में किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव अशोक सिंह,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव शकील अहमद, जनसुराज के कन्हैया कुमार, सरपंच संघ के अध्यक्ष हीरालाल महतो, प्रखंड साक्षरता सचिव अशोक कुमार ठाकुर,जिला पार्षद मुकेश यादव एवं मनमोहन महतो, पूर्व जिला पार्षद रामाशीष राय, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री परमानंद सिंह , राज्य परिषद के सदस्य राजेंद्र चौधरी, जुलम सिंह, नौजवान संघ के प्रदीप कुमार चिंटू, छात्र नेता मोहम्मद सिराज, जदयू के जिला उपाध्यक्ष देव कुमार,प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार,प्रधान सचिव अविनाश कुमार, सचिन निक्सन कुमार, उपाध्यक्ष शंभू पंडित, किसान प्रकोष्ठ के अरविंद महतो, नरेश राय, संजीव कुमार टुल्लू , व्यावसायि समाज से शंकर पोद्दार, पूर्व पंचायत समिति दूनी लाल महतो, अखिल भारतीय धानुक समाज के रामदास धानुक ,अशोक महतो के अलावे सैकड़ो की संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।


