Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एरिया कमांडर प्रवेश दा और अरविन्द यादव का शूटर हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

एरिया कमांडर प्रवेश दा और अरविन्द यादव का शूटर हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार 

दिनांक-10/12/2024 

लखीसराय से आर एम न्यूज़ सुमन कुमार की रिपोर्ट 

लखीसराय पीरी बाजार बाजार थाना क्षेत्र के बन्नू बगीचा एवं चानन थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में एसएसबी, एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने  छापेमारी अभियान चलाकर एरिया कमांडर हार्डकोर नक्सली प्रवेश द अरविंद यादव और सुरेश कोड़ा  का शूटर और उसका मुख्य सहयोगी हार्डकोर नक्सली राजेश संथाल ऊर्फ राजेश मरांडी ऊर्फ कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार किया गया हैँ. इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की उपस्थिति की सूचना लगातार मिल रही थी. जिसके तहत जंगली इलाकों में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में एक स्मॉल टीम का गठन किया गया जिसमें एसएसबी एसटीएफ एवं जिला पुलिस को नियुक्त किया गया. पुलिस बल के द्वारा पीरी बाजार थाना अंतर्गत टाली, कोडासी, घोघी कोड़ासी लथोया, नयका टोला क्षेत्र में छापेमारी की गई. जिसमे एक व्यक्ति को संदिग्ध पाया गया. जिससे पूछताछ किया गया. जिसकी पहचान राजेश संथाल ऊर्फ राजेश मरांडी ऊर्फ कृष्णा हांसदा  के रूप में किया गया. जो लखीसराय और  मुंगेर जिले के विभिन्न नक्सल कांडों में वांछित है.बताया जा रहा हैँ  पिछले 06 वर्षों से फरार चल रहा था.गिरफ्तार वांछित नक्सली राजेश संथाल उर्फ राजेश मराण्ड़ी उर्फ कृष्णा हॉसदा हार्डकोर नक्सली नवेश दा, अरविन्द यादव और सुरेश कोड़ा का सहयोगी रहा है तथा यह नक्सल पार्टी में सक्रिय दस्ता सदस्य के रूप में 03 साल तक शामिल रहा है. तथा इनकी संलिप्तता कई मुठभेंड में रही है. वर्तमान में नक्सली संगठन को बढाने, मजबूत करने, नक्सलियों को आधारभूत व खाने-पीने की सामग्रियों को जुटाने और  पहुँचाने के साथ-साथ पुलिस सुरक्षा बलो  के मूवमेंट की खबरों की जानकारी इकट्ठा कर होने कमांडर को पहुँचता था.एसपी ने कहा की हार्डकोर नक्सली राजेश संथाल ऊर्फ राजेश मरांडी ऊर्फ कृष्णा हांसदा पर नक्सली घटना को अंजाम देने में दस मामले दर्ज हैँ. एसपी इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी बता रही हैँ. Bayt- अजय कुमार एसपी लखीसराय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom