योजना चयन के लिए हुई ग्राम सभा
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा दो पंचायत भवन में 20 दिसंबर शुक्रवार को आमसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया पंकज पासवान ने की। सब की योजना सबका विकास अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी तैयार किए जाने एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में डाटा प्रविष्ट करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता,सड़क, अवशिष्ट कुड़ा प्रबंधन समेत कई कार्य किये जा रहे हें। वित्तीय वर्ष 2025 26 के लिए ग्राम पंचायत की कार्य योजना बनाई जाने का काम शुरू कर दिया गया है । जिसको लेकर सभी कार्य योजना विभाग की पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । मौके पर मुखिया पंकज पासवान , अकाउंटेंट अविनाश कुमार, आवास सहायक नवीन कुमार, पंचायत रोजगार सेवक ज्योति झा, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार, कार्यपालक सहायक सुमैया, उप मुखिया छोटन रजक, वार्ड सदस्य मुरारी राय के अलावे अन्य जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में पंचायत सचिव की अनुपस्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।


