Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कांग्रेसियों ने फूका गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

 कांग्रेसियों ने फूका गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा आपत्ति जनक अपमान जनक बयान के खिलाफ शनिवार को प्रखंड कांग्रेस तेघड़ा द्वारा पकठौल मुख्य चौक पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं उत्तर तेघड़ा के मंडल अध्यक्ष सुकुल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अमित शाह एवं नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेसियों ने जुलूस की शक्ल में चौक पर पहुंचे वहां गृह मंत्री और भाजपा के खिलाफ नारे करते हुए पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह  ने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की खूबसूरती है कि भारतवर्ष में सभी धर्म के लोग, अलग अलग बोली भाषा, अलग अलग भौगोलिक परिस्थिति होने के बाबजूद भी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है तथा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब के ऊपर जो अपमान जनक टिप्पणी की गई है उसके लिए गृहमंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए । वहीं कांग्रेस के जिला सचिव रवि रंजन कुमार एवं प्रदेश कांग्रेस महिला नेत्री रुचि सिंह ने गृह मंत्री द्वारा किए गए टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अमित शाह को सार्वजनिक रूप से पुरे देश से माफी मांगनी चाहिए । इस दौरान प्रदेश डेली गेट नारायण सिंह एवं जिला सचिव राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को न्याय और अधिकार दिलाए हें। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा एवं गौरव कुमार ने कहा कि देश का संविधान उनकी आत्मा होती है और बाबा भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता हें उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एहसान रिजवी ने कहा कि  अमित शाह ने देश की आत्मा का अपमान किया है। मौके पर  पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजेश कुमार सरवन, सरोज पासवान, रामबाबू साह, प्रमोद भारती,डॉ राजेश कुमार सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom