Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak दिव्यांग समूह की बैठक में अवसरों ने दी गई जानकारी

 दिव्यांग समूह की बैठक में अवसरों ने दी गई जानकारी


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 प्रखंड कार्यालय के अटल कलाम भवन सभा  कक्ष में शनिवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांग समूह की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ राकेश ने की।  दिव्यांगजन समूह की बैठक में सरकार प्रायोजित योजनाओं से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के मकसद से बैठक में उपस्थित सभी दिव्यांग लोगों को जागरूक किया गया। बीएओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,लेबर इंस्पेक्टर, पशुपालन पदाधिकारी, इत्यादि ने अपने अपने विभाग चल रही योजनाओं से दिव्यांगजनों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग जनों की समस्या को लेकर बैठक बुलाई गई है। जिसमें उपस्थित दिव्यांग जन अपनी अपनी समस्याओं को रखेंगे। और सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान एवं सहायता से रूबरू होंगे। जिन लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने  दिव्यांगजनों से कहा कि आप सभी को ऑनलाइन डिजिटल प्रमाणपत्र बनना है। जिसका नाम यूडीआईडी कार्ड है। आप अपने मोबाइल से खुद ऑनलाइन कर सकते हें। वेरिफिकेशन करवाने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के यूडीआईडी समन्वयक से संपर्क करके अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हें। बैठक उपस्थित विभिन्न विभागीय पदाधिकारी द्वारा  योजनाओं की जानकारी दिव्यांग जनों को दी गई। बैठक में ही प्रखंड स्तरीय 11 दिव्यांगजन  कमेटी गठित की गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण, लेबर इंस्पेक्टर झूमा भंडारी, प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी रमेश कुमार, दिव्यांग जन जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष धीरज कुमार ,मीडिया प्रभारी अजय कुमार ,महासचिव अतुल रोहित के अलावे 50 से अधिक दिव्यांग जन बैठक में शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom