Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग को लेकर बेगूसराय खगड़िया के एमएलए- एमएलसी 12 जनवरी को करेंगे पदयात्रा।

 बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग को लेकर बेगूसराय खगड़िया के एमएलए- एमएलसी 12 जनवरी को करेंगे पदयात्रा।


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए अब जनता

और जनप्रतिनिधि नए वर्ष में 12 जनवरी को पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा के माध्यम से आम लोगों को जागरूक कर प्रमंडल बनाने के फायदे को बताया जाएगा। मालूम हो कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के समर्थन में बेगूसराय एवं खगड़िया के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख चुके हें। इस बावत विधानसभा और विधान परिषद में भी जोरदार मांग उठ चुका है। जिला पदाधिकारी बेगूसराय तथा मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा मांग बिहार सरकार तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा एक उच्च स्तरीय कमिटी गठित किया जा चुका है। कमिटी में मुख्य सचिव बिहार सरकार, प्रधान सचिव एवं कैबिनेट सचिव सदस्य बनाए गए हें। इसकी रिपोर्ट आते ही मंत्रिमंडल के द्वारा घोषणा होना है।

बेगूसराय प्रमंडल बनाने से बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, विश्वविद्यालय, बेगूसराय से हवाई उड़ान, एम्स, कृषि महाविद्यालय, मैनेजमेंट कॉलेज, आदि खुलने की संभावना बढ़ जाएगी 


प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के साथ दर्जनों संगठनों ने बैठक कर फैसला लिया कि 12 जनवरी विवेकानंद जयंती के दिन पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा पदयात्रा में बेगूसराय खगड़िया के जनप्रतिनिधि को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। भारी संख्या में बेगूसराय तथा खगड़िया के नागरिक भी भाग लेंगे। पद यात्रा को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक 5 जनवरी को सेंट जोसेफ स्कूल में रखा गया है। इस बात की जानकारी प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने दी है। बैठक में मेयर सह अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता समीर शहर, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिंह, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम मांगोतिया, सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार, विकास विद्यालय के निर्देशक राजकिशोर सिंह, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहसन, शहीद सुखदेव समिति के अमरेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom