पेंशन लाभुकों के लिए चिंतित है सरकार, शिविर में सुलझाई जा रही पेंशनरों की समस्याएं ।
बेगूसराय जिला पदाधिकारी बेगूसराय के निर्देश पर तेघड़ा में सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभांवितों को ससमय पेंशन की राशि नहीं मिलने से संबंधित त्रुटियों को दूर करने को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय में तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के कुल 13 पंचायतों के पुराने पेंशनधारियों की समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है। वहीं शिविर के प्रथम दिन 20 दिसंबर शुक्रवार को डाटा ऑपरेटर नरोत्तम कुमार (तेघड़ा) एवं एवं दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यालय बेगूसराय के मोहम्मद जावेद कार्यपाल के द्वारा शिविर में 38 से अधिक वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन सहित अन्य लाभार्थियों के कागजात दुरुस्त किए गए। सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थियों के बैंक खाता में गड़बड़ी, आधार ¨लक नहीं होना, नाम में त्रुटि आदि सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया। वहीं जिन लाभार्थियों के नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं है उनका निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। इस बाबत बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि गड़बड़ियों के सुधार को लेकर जिलाधिकारी बेगूसराय के निर्देश पर 20 दिसंबर 21 दिसंबर और 23 दिसंबर तक शिविर लगाकर संबंधित मामले का निपटारा किया जाएगा। कहा कि रोस्टर के हिसाब से आयोजित शिविर में संबंधित पंचायत के लाभार्थी अपने पंचायत सचिव की उपस्थिति में अपनी समस्या रखेंगे एवं उसका निदान होगा। जबकि छुटे हुए पूर्व से भुगतान कर रहे पेंशनधारियों के लिए अंतिम शिविर का भी आयोजन होगा। मौके पर आरटीपीएस कार्यालय के राजीव कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों पेंशनधारी मौजूद थे।


