अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के अवतरण दिवस पर लघु रक्तदान शिविर आयोजित
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव बनहारा में वत्स सेवा समिति के द्वारा चुनचुन कुमार, सुमित पराशर, मुकेश कुमार के नेतृत्व मे अनुमंडल पुलिस पदाधिका डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के अवतरण दिवस के मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर रोटरी ब्लड बैंक बेगूसराय के तत्वाधान में आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में रक्तवीर एवं रक्त वीरांगनाओं ने भाग लिया ।संस्था के अविनाश कुमार शंभू ,रंजीत कुंवर ,रजनीश कुमार, मनीष कुमार ,मधुकर कुमार चंदन कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।शिविर को सफल बनाने के लिए तत्पर रहे । रक्तदान शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद, युवा नेता डॉ0 सोनू शंकर, मुकेश वर्णवाल, रंजीत कुंवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि रक्तदान करना बहुत पुण्य का कार्य है। किए गए रक्तदान से लाचार एवं गरीब की जिंदगी बचाया जा सकता है। उन्होंने खासकर सभी रक्त वीरों
को रोड सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित जीवन हेतु वाहन चलाते समय हेलमेट के महत्व को समझाते हुए सभी को हेलमेट एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर ने सभी रक्त वीरों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों को अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्च करने के बजाय जन सेवा के कार्य करके उसे यादगार बनाने की प्रयास करनी चाहिए । जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू ने बताया कि रक्तदान जीवन को बचाने के लिए वत्स सेवा समिति परिवार जरूरत मंद लोगो के लिए खड़ी रहती है ।जब चिकित्सक के द्वारा रक्त की मांग की जाती है तो उस विषम परिस्थिति में रोगी सहित परिजन डर जाते हें ।और उसे समय समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा संस्था के द्वारा रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।हम लोगों का प्रयास है कि केवल शहरी नहीं अपितु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी इस और जागरूक करें जिस उद्देश्य से यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया गया ।इसमें सुमन कुमार ईश्वर,सुमित परासर , मितुल जी डॉ0 अमन,सुमंत कुमार,विकाश,अमित कुमार,वलराम कुमार, संजीव कुमार, नितीश कुमार, अभिषेक, सचिन, रुदल पासवन शिवम्, अनिल कुमार, रौसन, अनिकेत, दीपांशु, मुकेश कुमार, रमन, चुनचुन, संजय, मोनू कुमार, ललित, टुन टुन महतो, गौतम, परशु राम, नवीन कुमार,दर्जनों की संख्या में रक्तदान किया।


