Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न

टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न  

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय/ 29 दिसंबर 2024/ टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक बेगूसराय में दो सत्रों में आयोजित की गई | प्रथम सत्र में शनिवार रात्रि से श्रीचित्रगुप्त कम्युनिटी हॉल बड़ी पोखर पोखरिया में प्रारंभ हुई जो रविवार दोपहर तक चली| बैठक में बिहार के तमाम जिलों से सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए | सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों को 01 जनवरी से सरकार राज्यकर्मी का दर्जा देने जा रही है ऐसे में संगठन के नाम में नियोजित शिक्षक लिखा जाना उपयुक्त नहीं माना जा रहा था।  बदलते परिप्रेक्ष्य में संगठन ने व्यापक शिक्षक समुदाय के एकीकृत संघर्षों को मजबूती प्रदान करने के लिए बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए) गोपगुट के गठन का एलान किया गया है | पहले चरण में बिहार के सभी जिलों में सघन सदस्यता अभियान चलाते हुए जिला सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया | सदस्यता अभियान के उपरांत ज्ञान भूमि नालंदा में नवगठित संगठन बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए) गोपगुट का प्रथम राज्य सम्मेलन आयोजित किया जायेगा | बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक ने कहा कि सरकार अलग -अलग संवर्ग बनाकर शिक्षकों के गोलबंद संघर्षों को रोकना चाहती है | बिहार के शिक्षक "फूट डालो" की राजनीति को समझ चुके हैं | विशिष्ट शिक्षक विद्यालय अध्यापक प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक लामबंद होकर बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए) गोपगुट के बैनर तले अपने संघर्षों को तेज करेंगे | सूबे के शिक्षक लंबे समय से सहायक शिक्षक के कैडर को पुनर्जीवित करने की मांग करते रहे हैं | अब जबकि सरकार बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे रही है तो यह वक्त का तकाजा है कि तमाम विशिष्ट शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों को सहायक शिक्षक का दर्जा देते हुए तदनुरूप वेतन एवं सेवाशर्त से आच्छादित किया जाय |    नवचयनित प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को पूर्ण वेतनमान तदनुरूप अधिकार प्रदान किया जाय | 

---शिक्षक सम्मान समारोह-----

दूसरे सत्र में संगठन ने जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया | शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों नवचयनित विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया | इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सुरेंद्र मेहता, माननीय मंत्री खेल विभाग बिहार सरकार ने शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज में बदलाव और बेहतरी के वाहक होते हैं | शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं उन्हें उनका वाजिब हक और सम्मान मिलना चाहिए | सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया है | आगे भी शिक्षकों के लोकतांत्रिक हकों पर उनकी सक्रियता सदैव बनी रहेगी | कार्यक्रम को बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक श्री संदीप सौरभ ने अपना शुभकामना संदेश भेजा और शिक्षक आंदोलन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया | इस दौरान दरभंगा स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी रजनीकांत पाठक ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षकों की ताकत को कम आंकना सरकार की भूल साबित होगी | शिक्षकों के साथ विभाग को सम्मानजनक ढ़ंग से पेश आना होगा | बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह, शिक्षिका नेत्री वेणुजा, आइसा के छात्र नेता अजय कुमार आदि तमाम लोग उपस्थित थे | कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार मिश्र और संचालन ज्ञानप्रकाश कर रहे थे जबकि धन्यवाद सरोज कुमार सिंह कर रहे थे |इन शिक्षक- शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित -प्रियंका कुमारी, माला कुमारी, पूनम कश्यप, अमृता कुमारी, सोनम कुमारी, कृति कुमारी, श्वैता सिन्हा, कामिनी कुमारी, पुनीता कुमारी, भारती कुमारी, मनोज कुमार, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार झा, रीतेश कुमार, मो कैसर आजम, मो इरशाद, प्रीतम भारद्वाज, बाबुल कुमार, सुधीर कुमार, मुकेश कुमार, अरुण कुमार आदि सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom