सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र
01 से 07 जनवरी तक अपने मूल विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के तौर पर देंगे योगदान
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
सक्षमता परीक्षा पास कर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करने वाले 322 विशिष्ट शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। रविवार को बीआरसी भवन तेघड़ा में प्रखंड परियोजना प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद के निगरानी में करीब 322 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। डीपीओ स्थापना द्वारा जारी पत्र के मुताबिक औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक एक से सात जनवरी 2025 तक अपने मूल विद्यालय में ही विशिष्ट शिक्षक के तौर पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।बताया गया कि शुक्रवार को कक्षा एक से पांच, 6 से 8,कक्षा नौ व 10 एवं 12वीं के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस संदर्भ में बीइओ राम उदय महतो एवं बीपीएम शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि साक्षमता पास सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया गया है। जो विभागीय निर्देश के अनुसार अपने मूल विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के तौर पर योगदान देंगे।


