नॉलेज इंग्लिश एकेडमी में आयोजित हुई अभिभावकों की गोष्ठी
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा नॉलेज इंग्लिश एकेडमी में अभिभावकों की आयोजित कर बच्चो की जांच परीझा का परिणाम घोषित किया गया। विधालय प्रबंधक रजनीश कुमार चौघरी ने कहा आगामी 19 जनवरी रविवार को होने वाली प्रतियोगी परीक्षा की तिथि तय हो गई है। प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 2जनवरी से 10जनवरी तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। सभी क्लास के प्रथम स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पूरे साल का स्कूल फीस माफ किया जाएगा साथ ही दुरसे स्थान लाने वाले सभी क्लास के प्रतिभागियों का 50% पूरे साल का स्कूल फीस माफ किया जाएगा। जबकि तीसरे स्थान लाने वाले का 25% स्कूल फीस माफ किया जाएगा। जबकि प्रतियोगी परीक्षा मे उत्तीर्ण सभी प्रतिभागियों का 10% स्कूल फीस माफ किया जाएगा । आगे उन्होने बताया इस परीक्षा में कक्षा एल.केजी से लेकर आठवी वर्ग तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। विघालय प्राचार्य निक्की कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए पूरे विघालय परिवार प्रतिबद्ध है। विद्यालय शिक्षिका हर्षिता सिन्हा ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन करने पिछे हमलोग का एक ही उद्देश्य बच्चो को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिले।
वही मिट्ठू मिस ने कहा इस तरह के अवसर कम मिलते है हम आग्रह करते है इच्छुक छात्र-छात्रा आवेदन करना शुरू कर दें। मौके पर विद्यालय शिक्षिका रूबी प्रवीण, फुल मिस, खुशबू मैम, रूपाली, अंजली , रोमन, अंकिता , आरती मिस सहित अभिभावक मौजूद थे।


