जन्मदिन पर पर याद की गईं सुभाषिणी शर्मा
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
बीहट में कॉमेडी सुभाषिनी शर्मा की जयंती पर भाकपा और एटक के कार्यकर्ताओं ने नेत्री सुभाषिणी शर्मा को श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला मंत्री सह पूर्व विधायक अवधेश राय ने उनके संघर्ष की सराहना की जन्मदिन पर भाकपा सह एटक नेत्री सुभाषिणी शर्मा को भाकपा तथा एटक के कार्यकर्ताओं ने याद किया। बीहट भाकपा शहीद स्मारक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एटक नेत्री को याद किया गया। पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए कामरेड सुभाषिनी ने संघर्ष और औद्योगिक विकास में उनके योगदान को हमेशा कृतज्ञता पूर्वक याद किया जाएगा उन्होंने कहा कि वे सहजता से बिहार की लोकप्रिय नेता बन गई । भाकपा के जिलामंत्री पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि मजदूरों तथा महिलाओं के हक के लिए सुभाषिणी शर्मा ताउम्र संघर्षरत रहीं और एक बहादुर योद्धा और एक शानदार नेता की प्रतिमूर्ति थी। विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि ये एक बहादुर योद्धा थी जिन्होंने शोषण को खत्म करने और एक समाजवादी समाज के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं पूर्व एमएलसी उषा सहनी ने कहा कि कामरेड सुभाषिनी ने अपने जीवन के माध्यम से साबित कर दिया कि महिला होना कोई बोझ नहीं बल्कि एक मजबूत ताकत है। बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि बिहार की कम्युनिस्ट आंदोलन में इनके सक्रिय योगदान की भूमिका अदुतीय है। वे एक बहादुर योद्धा और एक शानदार नेता की प्रतिमूर्ति थी। वे अपना पूरा जीवन किसी पर निर्भर ना रहते हुए और साथ ही दूसरे की मदद करते हुए जिया।कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे काम को पूरा करने का संकल्प भी लिया। मौके पर एटक नेता प्रह्लाद सिंह, अनिल अनजान, प्रताप नारायण सिंह, अंचल मंत्री अरविंद सिंह, इस के अमीन हमजा, मोहम्मद सिराज, अशोक पासवान सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।


