Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय में डीएम को बनाया बंधक, इलाका छावनी में तब्दिल

 बेगूसराय में डीएम को बनाया बंधक, इलाका छावनी में तब्दिल


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

अन्यत्र आशियाने की मांग को लेकर झुग्गी झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बना लिया

अपना आशियाना हटाए जाने से नाराज लोग जमकर बवाल करते हुए अन्यत्र आशियाने की मांग को लेकर झुग्गी झोपड़ी के लोगों ने डीएम तीसर तुषार सिंगल को बंधक बना लिया। बेगूसराय जिले के आधा दर्जन थाना सहित सभी पुलिसकर्मी डीएम को छुड़ाने के लिए पहुंचे । हालांकि झुग्गी झोपड़ी के गरीब मजदूर अपनी मांग पर अड़े रहे। 

पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी को लोगों ने बंधक बना लिया है। जिलाधिकारी के बंधक बनाने की खबर मिलते हीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया 

बेगूसराय के एपी के  साथ ही सात थानों की पुलिस भी घटना स्थल पर  पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की गई। पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दिल हो गया । बता दें अतिक्रमण को लेकर के झुग्गी झोपड़ी के लोगों ने बेगूसराय संग्रहालय के पास डीएम का पहले तो घेराव किया इसके बाद बंधक बना लिया ।  लोग करीब घंटा भर से डीएम के सामने अपनी मांग रखा । काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा भीड़ को हटाया गया उसके बाद डीएम के गाड़ी को वहां से निकाल कर रवाना किया गया। मौके पर एसडीएम राजीव कुमार ,मुख्यालय डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह, सदर डीएसपी सुबोध कुमार, नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार, लोहिया नगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom