Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व भाजपा ने जिला नेतृत्व को छोटे-छोटे मंडलों का निर्माण करने का आदेश दिया है।

 संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व भाजपा ने जिला नेतृत्व को छोटे-छोटे मंडलों का निर्माण करने का आदेश दिया है। 


बेगूसराय जिला भाजपा द्वारा बरौनी नगर मंडल के कुछ भाग को तेघड़ा ग्रामीण मंडल में जोड़ने की अनुशंसा पर कार्यकर्ताओं ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया। 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बरौनी नगर मंडल के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने बरौनी तीनों पंचायत एवं निपानिया मघुरापुर पंचायत को एक मंडल का रूप देने का अनुरोध करते हुए-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा छोटे-छोटे मंडलों के निर्माण करने को लेकर, बेगूसराय जिला भाजपा ने बरौनी नगर मंडल के अंतर्गत कुछ पंचायत को तेघड़ा ग्रामीण मंडल में जोड़ने की कवायत को लेकर बरौनी पंचायत एक, दो, तीन, एवं निपानिया मधुरापुर पंचायत, यानी की चारों पंचायत को बरौनी ग्रामीण मंडल बनाने को लेकर इन सभी पंचायत के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने एक सामूहिक बैठक कर, इन चारों पंचायत का एक मॉडल बनाने का जिला भाजपा से मांग की है। अन्यथा इन चारों पंचायत के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा का पुरजोर विरोध करने का ऐलान कर दिया है। 

सनद रहे की पूर्व में तेघड़ा प्रखंड के अंतर्गत 26 पंचायत थे। जिसे भाजपा द्वारा तेघड़ा मंडल के रूप में संचालित किया जाता था, । इसके पूर्व अध्यक्ष पकठौल के स्वर्गीय बालेश्वर महतो हुआ करते थे, वही महामंत्री के रूप में गौरा के स्वर्गीय राम बदन ठाकुर हुआ करते थे एवं मंत्री के रूप में शोकहारा पंचायत के धीरेंद्र गुप्ता हुआ करते थे। और यही तीनों मिलकर लगभग साढे तीन सौ मेंबरों का पूरे मंडलों में संचालित किया करते थे। इसके बाद मंडल की जवाब दे ही जिला भाजपा द्वारा डॉक्टर जर्मन सिंह एवं महंत रामजीवन दास के हाथों में सौंप दी गई। जिसमें महंत के 24 घंटे परिश्रम के बाद लगभग 7500 मेंबरों का मंडलों में सदस्यता दिलाई गई, और तब डॉक्टर जर्मन सिंह अध्यक्ष एवं महंत रामजीवन दास महामंत्री बनाए गए। इसके दशकों  बाद कार्यकर्ताओं के  बाद बरौनी एक, दो, तीन, निपनियां मधुरापुर पुवारी, बारो उत्तरी, दक्षिणी, फुलवरिया, एक, दो, तीन, शोकहारा एक, दो, आलापुर किरतौल सहित धनकौल-पकठौल मिलाकर , तेघड़ा मंडल से अलग करके बरौनी नगर मंडल का निर्माण किया गया। फिर इसे भी उत्तरी बेल्ट के सभी पंचायत को तेघड़ा ग्रामीण मंडल के रूप में परिणत कर दिया गया। अब संगठन को नए रूप में परिवर्तन करने के लिए बरौनी नगर मंडल के लगभग चार पंचायत को तेघड़ा ग्रामीण मंडल में जोड़ने की तैयारी जिला भाजपा ने शुरू कर दी है। जिसको लेकर इन चार पंचायत के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने बैठक करके पुरजोर विरोध करने का मन बना लिया है। 

इस बैठक में बरौनी नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, राम रतन चौधरी बरौनी नगर मंडल महामंत्री, मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, सुधीर सिंह, अजीत कुमार, राम पुकार चौरसिया, रामानंद सिंह, विवेकानंद सिंह सहित लगभग पचाशो प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए नारेबाजी भी की। और हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिला अध्यक्ष को सौंपने की तैयारी कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom