Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लंबे समय से बीमारी से ग्रसित साक्षर भारत के प्रेरक का निधन, शोक की लहर

 लंबे समय से बीमारी से ग्रसित साक्षर भारत के प्रेरक का निधन, शोक की लहर।


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 साक्षर भारत कार्यक्रम के वरीय प्रेरक साक्षरता कर्मी पिपरा दोदराज  पंचायत बाबा स्थान गांव निवासी संजय केवट का निधन गुरुवार को  हो गया । वे 3 वर्षों से लंबी बीमारी से पीड़ित थे। उनके असामयिक निधन पर ग्रामीणों में शोक की लहर है। उनके निधन पर स्थानीय मुखिया नीरज प्रभाकर, सरपंच हीरालाल महतो, साक्षरता कर्मी सुधा देवी एवं संतोष कुमार ने  जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग की। साक्षरता कर्मियों ने बताया कि संजय केवट लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया कि सरकार द्वारा विगत 31 मार्च 2018 को साक्षर भारत कार्यक्रम बंद कर दिया गया। इसके बाद आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाया और असामयिक निधन हो गया। उनके असामयिक  निधन से शिव परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। और परिजनों में हर कम  मचा हुआ है। पूरे परिवार और बच्चों के परवरिश की जवाब दे ही विधवा पत्नी के कंधे पर आ गया। लोक शिक्षा समिति के प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार ठाकुर ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि समाज में शिक्षा की अलग जगाने वाले संजय केवट के निधन होने से समाज को अपूर्ण क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वहीं मुखिया नीरज प्रभाकर ने कहा कि वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ-साथ मृदु भाषी भी थे। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा सेवा में व्यतीत कर दिया उन्होंने अपना जीवन शिक्षा सेवा में व्यक्त कर दिया । मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री सहित विधवा पत्नी को छोड़ गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom