Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय में फिर लोगों ने पी ‘मौत की शराब’, मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल

 बेगूसराय में फिर लोगों ने पी ‘मौत की शराब’, मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय: जिले में संदिग्ध अवस्था में 2 व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से 2 व्यक्ति की मौत हुई है। मौत की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन के बीच खलबली मची हुई है। दरअसल, शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर शराब पीने से 2 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है, तो कहीं ना कहीं प्रशासनिक महकमा भी सवालों के घेरे में हें ।हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि दोनों लोगों की मौत शराब पीने से ही हुई है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के रहने वाले डॉक्टर सी सी सिंह एवं उनके कंपाउंड हरे राम तांती के रूप में की गई है।

खास बात यह है कि इसमें मृतक डॉक्टर सी सी सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। हालांकि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरे राम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उनकी मौत किन वजह से हुई है, लेकिन बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था।उस वक्त उनके आंखों की रोशनी चली गई थी। परिजनों ने बताया कि हरे राम तांती शराब का भी सेवन किया करते थे।अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या है? 

 *जांच में जुटी पुलिस* 

लेकिन अगर शराब पीने से दोनों लोगों की मौत हुई है, तो कहीं न कहीं कहा जा सकता है कि शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में पुलिस निष्क्रिय है एवं लगातार शराब माफियाओं के द्वारा जहरीली शराब बनाकर बेची जा रही है। गौरतलब है कि मृतक दोनों ही लोग स्वास्थ्य सेवा से ही जुड़े हुए थे तथा एक अपने निजी क्लीनिक में मेडिकल की प्रैक्टिस करते थे। इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि संदिग्ध में 2 व्यक्ति की मौत हुई है, जिसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom