डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
11 दिसंबर बुधवार को तेघड़ा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 कैंची मोर एवं पिढ़ौली ढ़ाला पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कागजात की कमी वाले 22 की संख्या में वाहन चालकों से 22000 रुपया जुर्माना वसूला गया। तेघड़ा थाना के थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के साथ एसआई चंद्रशेखर सिंह एवं पुलिस बल के जवान चौकस थे। कैंची चौक पर डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। उनके साथ थानाध्यक्ष अमलेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान थे। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया कुल 80 वाहनों की सघन तलाशी ली गई। डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद स्वयं वाहनों के कागजात की जांच कर रहे थे। चेकिंग के दौरान किसी वाहन में कोई आपत्ति जनक समान नहीं मिला। जिन वाहनों के कागजात में कमी थी उनके चालकों से निर्धारित जुर्माने की राशि वसूली गई। डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि तेघड़ा राष्ट्रीय हाईवे 28 के बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि क्राइम की संभावना न रहे साथ ही बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के तहत वाहनों की जांच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का निर्देश दिया जा रहा है।



