स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग के दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा आईपीएल के तर्ज पर प्रीमियर लीग मैच का आयोजन 10 दिसंबर से तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय के ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। वही मैच के दूसरे दिन 11 दिसंबर बुधवार को प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ किया गया। दूसरे दिन मैच का उद्घाटन सुप्रसिद्ध समाजसेवी सह तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने फीता काटकर और टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरे दिन मैच के उद्घाटन में मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ ही अनुशासन और टीम भावना की सीख देता है। उन्होंने ऐसे आयोजन को लेकर स्टूडेंट क्रिकेट क्लब के आयोजकों को बधाई देते हुए सदस्यों को प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा मुख्य अतिथि आनंद जी को अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया । मौके पर स्टूडेंट क्रिकेट क्लब के सचिव संतोष राय, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, टीम संचालक श्याम प्रसाद एवं बैजनाथ महाराज, टीम मैनेजर रोहन कुमार के अलावे अन्य सदस्य मौजूद थे। ज्ञात हो कि प्रीमियर लीग के मुख्य प्रायोजक डॉक्टर सोनू शंकर द्वारा कुल आठ टीम के के सहयोग से मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी टीमों के संरक्षकों द्वारा मोटी रकम खर्च करके टीम का चयन किया आंक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रामप्रीत ठाकुर 22 000, एवं चंदन यूवी 20000, और अनुराग 18 000 , तथा हैप्पी 17000 में बिके। यह मैच 10 दिसंबर से प्रारंभ हुई है जिसका समापन मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा।


