Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा प्रीमियर लीग मैच का मंत्री ने किया उद्घाटन।

 स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा प्रीमियर लीग मैच का मंत्री ने किया उद्घाटन। 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा आईपीएल के तर्ज पर पहली बार तेघड़ा प्रीमियर लीग मैच का आयोजन तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय के ग्राउंड के प्रांगण में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन 10 दिसंबर मंगलवार को बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।वहीं क्रिकेट पर विशेष ध्यान देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। श्री मेहता  ने कहा कि सरकार भविष्य में इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन में पूरा सहयोग देगी। मंत्री ने ट्रॉफी का अनावरण भी किया और सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आयोजन को साधुवाद देते हुए टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा की। मौके पर स्टूडेंट क्लब तेघड़ा के अध्यक्ष कन्हैया कुमार। सचिव संतोष राय, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, टीम संचालक श्याम प्रसाद राय एवं बैजनाथ महाराज, टीम मैनेजर रोहन कुमार, रोशन, अनुराग गौतम, बादल ,प्रिंस वैभव आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom