Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सीपीआई कार्यकर्ता के निधन से शोक ,दी गई श्रद्धांजलि ।

 सीपीआई कार्यकर्ता के निधन से शोक ,दी गई श्रद्धांजलि

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा 1 पंचायत  वार्ड संख्या 6 निवासी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश साह का निधन हो गया वे मंगलवार  की सुबह  अपने निवास  पर अंतिम सांस  ली। वे लंबे भी समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही विधायक राम रतन सिंह, जिला सचिव मंडल सदस्य जुलम सिंह,किसान नेता दिनेश सिंह, अंचल मंत्री परमानंद सिंह, नौजवान संघ के प्रदीप कुमार चिंटू शाखा मंत्री अमरनाथ राय, रघुवंश प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य योगेंद्र पासवान, दीपक ठाकुर, अतुल राय अनजान आदि नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल माला देकर व पार्टी का लाल झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। विधायक राम रतन सिंह ने 

श्रद्धांजलि देते हुए  मृतक के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा  कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश साह  का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है जिसका निकट भविष्य में पूर्ति संभव नहीं है। वे मजदूरों  के हितैषी थे आज उनके इस दुनिया से जाना पार्टी और समाज के लिए  अपूर्णिय क्षति है। ज्ञात हो कि इनके पिता स्वर्गीय गंगा साह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गौरा एक शाखा के संस्थापक मंडल में से एक थे जिनका 2 साल पूर्व निधन हो गया था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom