कांग्रेस भवन में नवनियुक्त नेतृत्व का सम्मान समारोह आयोजित
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
प्रखंड काँग्रेस भवन तेघड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला सेवादल कार्यकारी मुख्य संगठक सरोज कुमार पासवान तथा प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटी तेघड़ा के नवनियुक्त महिला अध्यक्ष श्रीमति कुमारी अनुराधा को काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला एवं चादर से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व से प्रखंड में महिलाओं की भागीदारी सशक्त होगी। प्रदेश महिला सेवादल मुख्य संगठक रुचि सिंह ने कही कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपने पद का निर्वहन करते हुए जिला तथा प्रखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी। महिला जिलाध्यक्ष रुबि शर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पद और गोपनीयता के साथ काँग्रेस पार्टी में आस्था और विश्वसनीयता की शपथ दिलवाते हुए कहा कि इनके आने से प्रखंड ही नहीं पुरे जिले में महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सरोज कुमार पासवान काँग्रेस पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता है। साथ ही कुमारी अनुराधा फुलवड़िया 3 में सरपंच तथा साक्षरता कर्मी के रूप बखूबी अपने पद का निर्वहन कर चुकी हें। और पार्टी में भी पद का दायित्व बखूबी निर्वाह करेगी। मौके पर नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ,महासचिव राजीव रंजन सिंह पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार ,राजेश कुमार श्रवण ,अमरजीत कुुमार ,जवाहर सिंह ,उदय सिंह ,पंकज कुमार, दिनेश ठाकुर, रमेश पांडेय ,विट्टू कुमार ,श्री राम सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


