Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कांग्रेसियों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि

 कांग्रेसियों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि 


Sach Aaj Tak संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय  में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व विख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार डॉ. मनमोहन के निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और मनरेगा जैसी योजनाओं का श्रीगणेश हुआ, जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुई। एक अर्थशास्त्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई प्रदान की, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोकसभा में कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मौके पर प्रदेश महिला सेवा दल अध्यक्ष रुचि सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एहसान रिजवी, जिला सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष  सरोज कुमार पासवान, जिला सचिव रवि रंजन कुमार, नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, प्रखंड महिला अध्यक्ष कुमारी अनुराधा, मंडल अध्यक्ष सुकुल सिंह, राजेश कुमार सरवन, रामबाबू साह, अमरजीत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom