Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कांमरेड चंद्रशेखर सिंह की 109 वी जयंती यूनियन कार्यालय में मनाई गई

 कांमरेड चंद्रशेखर सिंह की 109 वी जयंती यूनियन कार्यालय में मनाई गई

Sach Aaj Tak संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

चंद्रशेखर जयंती समारोह जननायक कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह की 109. वीं जयंती का आयोजन बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित पाइपलाइन यूनियन कार्यालय के चंद्रशेखर भवन के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम लाल झंडा को उपस्थित मज़दूर साथियों के गगनचुंबी नारे के साथ यूनियन के वरिष्ठ साथी सह संरक्षक सर्वेश कुमार सिंह के द्वारा फहराया गया ।तत्पश्चात् जन नायक की आदमकद प्रतिमा पे उपस्थित सारे मज़दूर साथी के द्वारा पुष्पांजलि की गई ।सभा स्थल को संबोधित करते हुए एटक के राज्य उपाध्यक्ष ललन लालित्य ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी ही नहीं बल्कि इंडियन ऑयल पाइपलाइन में भी घनघोर शोषण के समय मज़दूर के हक की रक्षा के खातिर यूनियन के निर्माण का श्रेय अगर कोई एक व्यक्ति को जाता है तो वो कॉमरेड चन्द्रशेखर थे ।यूनियन के स्थापना में बाधा उत्पन्न करने वाले जुल्म पसंद लोग ने कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह पर गोली चलवाई ।गोली उनके कान के बगल से गुजर गई थी ।जानलेवा हमला में पाँच मज़दूर को मौत की नींद सुला दी गई । लेकिन इन्होंने हार नहीं माना ।आज फिर जब शोषण चरम सीमा पे है अधिकांश मज़दूर ज़मीन पे अपनी वाजिब मज़दूरी को पाने को तरस रहे हैं ।श्रम कानून पे हमले तेज हो गये और मज़दूरों को धर्म सम्प्रदाय ,जाति के आधार पे बाँटने का प्रयास हो रहा ,तो संगठित एवम् असंगठित मज़दूर दोनों को केवल वर्ग के आधार पे साथ होके संघर्ष करने की जरुरत है ।अपने यूनियन के संघर्षशील चरित्र को यादकर इसके विरासत को आगे बढ़ाने की सख़्त ज़रूरत है तभी जननायक के अरमानों को मंज़िल तक पहुँचा सकते हैं ।कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष मुरारी कुमार ने किया । इस अवसर पर संगठन मंत्री मृतुंजय कुमार ,उप महासचिव धनंजय कुमार,सचिव सुनील कुमार ,राजेश कुमार ,दुर्गेश कुमार,अविनाश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom