नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है और बेटियों को सम्मान हर क्षेत्र में मिला _____ खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता
प्रखंड क्षेत्र के नर नारायण सिन्हा उच्चविद्यालय मे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व बिहार कुस्ती संघ के द्वारा आयोजित मल्ल युद्ध प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा की माननीय मुख्य मंत्री श्री नितीश कुमार जी के नेतृत्व मे बिहार मे खेल को बिकाश की गति पर अग्रसर करना है। बिहार की बेटा व बेटियों को अब खेल का प्रशिक्षण लेने बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा हम बिहार मे ही खेल के प्रशिक्षन केंद्र का निर्माण करेंगे। उन्होंने मंसूरचक मे एकलव्य प्रशिक्षन केंद्र स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा की आज इस तरह के खेल के आयोजन से बिहार मे बच्चों के बीच खेल के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना जागेगी और इस से बिहार के खिलाड़ी भी इस क्षेत्र मे बिहार का नाम रौशन करेंगें। उन्होंने बेगूसराय मे फिर से इस प्रकार के आयोजन करवाने की बात कही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारियो का इस आयोजन मे सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा की आप लोगों ने देखा की बेगूसराय की बेटियों ने यहाँ कमाल का खेल दिखाते हुए दिखा दिया की बेटियां भी अब किसी से काम नहीं हैं।इस समापन समारोह के मौके पर खेल विभाग के सचिव श्री वी राजेंद्र, खेल विभाग के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक श्री महेन्द्र कुमार, स्थानीय जान प्रतिनिधि के आलावा, सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।



