बेगूसराय की बेटी का रहा दबदबा गोपालगंज की कल्पना भी कम नहीं रही
Sach Aaj Takसंवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के एन एन सिन्हा उच्चविद्यालय मे चल रहा बिहार का पारम्परिक खेल मल्लयुद्ध का आज दूसरे दिन आज शुरुआती मुकाबले मे आगे बढ़ते हुए महिला कुस्ती मे बेगूसराय के जोकिया गाँव के रहने वाली जूही कुमारी ने कैमूर की पूनम कुमारी को हराया। वही महिला कुस्ती के दूसरे मुकाबले के फाइनल मे बेगूसराय की दोनों महिला पहलवान निर्जला कुमारी और जुगनू कुमारी के बीच खेला गया जिसमे जुगनू कुमारी ने बाजी मारी।वही महिला कुस्ती के तीसरा फाइनल मुकाबला गोपालगंज की कल्पना तिवारी और माहि कुमारी के बीच खेला गया जिसमे कल्पना ने बाजी मारी। वही महिला कुस्ती के दूसरे फाइनल मे भागलपुर की मिनाक्षी व पटना की रेशमी के बीच खेला गया जिसमे मिनाक्षी कुमारी ने रेशमी कुमारी को हराया। वही पुरुष वर्ग के 90 प्लस किलो बजन मे जहानाबाद जिला के विजय कुमार और कैमूर के शुभम कुमार यादव के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे शुभम कुमार यादव ने जीत हासिल किया। वही दूसरे फाइनल मुकाबले मे कैमूर के शमशेर यादव और गया के संदीप पाठक के बीच खेला गया। जिसमे शमशेर यादव बने बिजेता।



