Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति चुनाव को लेकर अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन ,

 दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति चुनाव को लेकर अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन ,


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

  तेघड़ा प्रखंड की 10 प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव आठ जनवरी को होगा। इसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया 24 दिसंबर से प्रारंभ की गई । प्रथम दिन 10 अध्यक्ष पद को लेकर कुल 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर पत्र दाखिल किया था। वहीं दूसरे एवं अंतिम  दिन 26 दिसंबर गुरुवार को अध्यक्ष पद पर कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। जिसमें भगवानपुर सिकंदर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति से रुकमणी देवी  , मघुरापुर शाहवाला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति  से मनोज कुमार एवं जयंती ग्राम बिसौआ से अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार में निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं अरुण कुमार ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति  मघुरापुर शाहवाला  दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के पद पर मनोज कुमार को  नॉमिनेशन के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया मौके पर समिति के सचिव फुलटुन  कुमार, सुधा मित्र राजीव रंजन राय , आदि मौजूद थे।

निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर नामांकन की प्रक्रिया सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरव एवं निर्वाचन कार्यालय के रविंद्र कुमार पाठक , मनोज कुमार, पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, मनीष कुमार आदि की देखरेख में संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश के तहत उन निबंधित सहकारी समितियों की प्रबंधकारणी समिति का चुनाव होगा जिनकी अवधि समाप्त होने वाली है। चुनाव प्राधिकार के निर्देशानुसार आज नामांकन के अंतिम दिन 26 दिसंबर को दिन के 11 बजे से 3 बजे तक संपन्न हो गया। पकठौल दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए मात्र अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। मात्र जयंती ग्राम बिसौआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार द्वारा नामांकन  दाखिल किया गया है। जहां चुनाव की संभावना बनी है। अब  संवीक्षा की प्रक्रिया 27 एवं 28 दिसंबर, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन की तिथि 30 दिसंबर निर्धारित है। वहीं, मतदान एवं मतगणना का कार्य 8 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजे से 4:30 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कार्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom