देसी शराब बनाने वाले 800 लीटर से अधिक देसी शराब बनाने वाले सामग्री को किया गया विनष्ट।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
गुप्त सूचना पर पिपरा देवस बाबा स्थान के पास खेत और बांसवाड़ी में देसी शराब बनाकर व्यापारियों द्वारा जोर-शोर से व्यापार किया जा रहा है। सूचना पाते ही बरौनी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पिपरा देवस के बाबा स्थान के पास बांसवाड़ी वो बगल के खेतों में मिली सूचना के आधार पर छापामारी की। जहां बहुत दिनों से अवैध शराब व्यापारियों द्वारा देसी शराब बनाकर उसे अपने ग्राहकों के पास बेचा करते थे। जहां बांसवाड़ी के पीछे जलावन से ढक कर लगभग 800 लीटर से अधिक देसी शराब बनाने का सामग्री दर्जनों गैलनों में पाए गए। लेकिन वहां कोई कारोबारी नहीं पकड़ा पाए । थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिलि थी कि पिपरा देवस बाबा स्थान के बगल के खेत और बसवारी में बहुत दिन से देसी शराब का धंधा किया जा रहा है इसकी सूचना पाकर बरौनी थाना के S.I साक्षी कुमारी एवं बरौनी थाना के S.I बाल कृष्णा ,S.I. जितेंद्र सिंह 112 की गाड़ी चालक चुनचुन सिंह ,S.I. आलोक कुमार ,S.I. रूबी कुमारी ,मोहम्मद आलमगीर, पप्पू कुमार ,पिपरा बाबा स्थान पहुंचे तो एक बांसवाड़ी के पीछे जलावन से ढककर गैलनो मे देसी शराब बनाने वाले सामग्री को बरौनी थाना पुलिस ने बरामद किया। 800 से ऊपर लीटर शराब बनाने वाली सामग्री को विनिशट कर दिया गया। लेकिन कारोबारी फरार हो जाने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष आरके ठाकुर के अनुसार गलत काम करने वाले को क्षेत्र में अब बक्सा नहीं जाएगा।


