Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak विपरीत परिस्थिति को अनुकूल करना ही वामपंथ का काम : प्रो. मिथिलेश कुमार

 विपरीत परिस्थिति को अनुकूल करना ही वामपंथ का काम : प्रो. मिथिलेश कुमार


सच्चा वामपंथी वह है जो सामाजिक बदलाव के लिए हमेशा तत्पर हो एवं हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखता हो।

जननायक कॉमरेड चंद्रशेखर की जयंती बीहट में मनाई

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय। जननायक कॉमरेड चंद्रशेखर की जयंती शुक्रवार को बीहट में मनाई गई। इस मौके पर आगत अतिथियों ने जननायक कॉमरेड चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने किया। मुख्य वक्ता रांची यूनिवर्सिटी के प्रो. मिथिलेश कुमार ने कहा कि सच्चा वामपंथी वह है जो सामाजिक बदलाव के लिए हमेशा तत्पर हो एवं हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखता हो। जनता के बीच सीपीआई के प्रति खोए विश्वास से फिर से पाने के लिए जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता का वोट पांच किलो राशन देकर ठगा जा रहा है। इसके लिए सीपीआई को जनता को बताने की जरूरत है। विपरीत परिस्थिति को अनुकूल करना ही वामपंथ का काम है। वहीं गठबंधन की राजनीति से पार्टी को हुए नुकसान के बारे में अगाह करते हुए कहा कि हम जब से दूसरे में सटे हैं, हम घटे हैं। पार्टी को संघर्ष करने की जरूरत है।

पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के गुरूओं को भी भारत के संविधान में आस्था नहीं था। गुरू गोलवलकर एवं वीर सावरकर के लिखित पुस्तकों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को कभी भी इस संविधान में विश्वास नहीं रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का केंद्रीय गृह मंत्री ने संसद भवन में अपमान किया। इस तरह का काम पहले भी उनके गुरूओं ने किया है। सीपीआई द्वारा देश हित में किए गए कार्य को जनता के बीच प्रचारित एवं प्रसारित करने की जरूरत है। लाल झंडा के सिपाही हमेशा गरीब गुरबों के हित में संघर्ष किया है और शहादत दी है। देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे हमले के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।

 *इनलोगों ने किया सभा को सम्बोधित* 

मंचासीन वक्ताओं में बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, जिला मंत्री अवधेश राय,राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजाम, किसान नेता प्रताप नारायण सिंह, पूर्व विधानपार्षद उषा सहनी, मजदूर यूनियन के नेता प्रह्लाद सिंह, राजेन्द्र सिंह समेत कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात इप्टा के कलाकारों ने कॉमरेड लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में जनवादी गीतों को प्रस्तुत किया। मौके पर एस. एन. आजाद, राजकिशोर सिंह, मनोज कुमार, अभिनव अकेला, कमल वत्स, कृष्ण कुमार शर्मा, रामनंदन सिंह, पुष्कर प्रसाद सिंह, भूतनाथ सिंह समेत सैकड़ों सीपीआई कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom