जयमाला के स्टेज पर गिरे दूल्हे राजा, फिर रातभर दुल्हन के घरवालों ने बनाए रखा बंधक
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
थोड़ी सी जो पी ली... जयमाला के स्टेज पर गिरे दूल्हे राजा, फिर रातभर दुल्हन के घरवालों ने बनाए रखा बंधक
“आए हम बराती बारात लेके, जाएंगे दुल्हन को अपने साथ लेके”… ये गाना अक्सर शादी-विवाह के मौके पर डीजे की धुन पर सुनने को मिलता रहता है। हालांकि कभी-कभी बारात में कुछ ऐसा कांड भी हो जाता है कि दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को ले ही नहीं आ पाते और उल्टा शादी वाले घर में ही बंधक बना लिए जाते हें ।ताजा खबर बेगूसराय जिले का है, जहां शादी के पंडाल में दूल्हे के साथ उसके पूरे परिवार को बंधक बना लिया गया।
मामला तेयाय थाना क्षेत्र काजीरसलपुर गांव का है। गांव एक घर में बीते रविवार की रात शादी का जश्न मन रहा था। लड़की वाले भी शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। इसी बीच दनियालपुर तेघरा गांव से बारात काजीरसलपुर गांव पहुंचती है और गाजे-बाजे के साथ नाच-गाना शुरू हो जाता है।
पहले देव स्थान पर दुल्हे राजा को गोर लगाने के लिए ले जाया गया, लेकिन दूल्हे राजा यहां लड़खड़ाने लगते हें। जब ये बात लोगों को पता चली तो हल्ला हो गया कि दूल्हा तो शराब पीकर आया है। इसी दौरान बारात नाचते-गाते लड़की के घर पहुंच गई।यहां नशे में धुत दूल्हा जयमाला के स्टेज पर ही गिर पड़ा।
*दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार*
दूल्हे की हालत देख लोगों में काना-फूसी शुरू हो गई।इधर जब ये बात दुल्हन को पता चली कि दूल्हा तो नशेड़ी है, इस पर दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। रात भर ड्रामा चलता रहा।लोगों ने दूल्हे और दूल्हे के पिता से उपहार के रूप में दिए रुपयों की मांग की।
लड़की का पिता बाहर राज्य में कमाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है और बेटी की शादी के लिए महाजन से कर्ज लेकर व्यवस्था की थी, लेकिन सभी फीका रह गया।लोगों ने बताया कि काजीरसलपुर निवासी काल्पनिक नाम सुरेश की बेटी की शादी दनियालपुर निवासी काल्पनिक नाम मुकेश के साथ तय हुई थी। रविवार को बारात दरवाजे पर पहुंची थी।
वहीं दनियालपुर निवासी दूल्हे के पिता ने बताया कि हम नहीं जानते हें । कि बेटे ने कैसे और कहा से नशा कर लिया है। वहीं दूल्हा कुमार ने बताया कि यार- दोस्त के साथ नशे की गोली खा लिया था, जिसके कारण नशा लग गया।



