Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 100 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

 


सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 100 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट। 

तेघड़ा/ बेगूसराय 

9 दिसंबर सोमवार को तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी। जांच शिविर में क्षेत्र से आई प्रथम, द्वितीय, तिमाही गर्भवती महिला के खून, यूरिन, ब्लड, प्रेशर, वजन, ऊंचाई आदि की जांच की गयी। साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति को देखा गया। जांचों उपरांत डॉक्टरी परामर्श के साथ अल्पाहार भी दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की जांच के पश्चात सुरक्षित प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने की सलाह दी गयी। शिशु मृत्यु दर में कमी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सा कर्मियों द्वारा खानपान के बारे में बताते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की टेबलेट दी गयी । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण  ने बताया कि प्रत्येक महीना के 9 तारीख की भांति आज भी अस्पताल के प्रांगण में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की एनसी जांच शिविर आयोजित कर नवजात शिशुओं में आने वाले विकारों को दूर कर व गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराया गया। शिविर में 100 गर्भवती महिलाओं की जांच कर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी गयी। इस अवसर पर डॉ भारती शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, बीसीएम शारदा कुमारी,काउंसलर रजनीश कुमार, एएनएम रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom