बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के मोबारकपुर, फुलकारी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीण चिकित्सकों का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता डा० अविनाश कुमार ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पांच लाख ग्रामीण चिकित्सक हैं, जो राजनीतिक दल ग्रामीण चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र के रूप में बहाल करेगा, वही बिहार पर राज करेगा। मुख्य अतिथि डा० आयुष कुमार ने सभी ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। मुख्य वक्ता संघ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सुधीर पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में संगठन ही सबसे बड़ा शक्ति है। संगठन के बल असमंभव भी संभव हो जाता है और असाध्य भी साध्य हो जाता है। अतिविशिष्ट डा० अमरजीत कुमार, डा० रामनाथ महतो, डा० राजन कुमार, डा० चंदन कुमार, डा० अरविन्द कुमार, डा० नंदकुमार साह आदि नेताओ ने संबोधित किया। डा० विजय कुमार महतों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया।








