समाजवादी पार्टी (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) जनपद कानपुर नगर (ग्रामीण) की मासिक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई |
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभम यादव ने की व संचालन कार्यालय प्रभारी हरिप्रसाद कुशवाहा ने किया | सपा नेताओ ने सर्वप्रथम देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व○ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धाजंलि दी एवं दो मिनट का मौन रखा | तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और साकारात्मक राजनीति करने वाली पार्टी है वहीं भाजपा समाज में नकारात्मकता फैला कर और साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड कर अपनी राजनीति चमकाना चाहती है | भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल होने के कारण जनता की मूल समस्याओ से ध्यान भटकाना चाहती है और यह सरकार किसान, नौजवान, मजबूत और छात्र विरोधी है किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करते करते इन्होने खाद की बोरी से चोरी करली और किसानों के खिलाफ काले कानून लाये जिससे लाखो किसान धरने पर बैठने को मजबूर हुए, नौजवानों की फौज की पक्की नौकरी छीनी, छात्रों की परीक्षा का पेपर लीक हुआ, मूलभूत समस्याओ से कोई भी मतलब नही है | समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव गली जनचौपाल लगायेगी और समाजवादी नीतियों को जनता के बीच रखेगी और ज्यादा से ज्यादा पीडीए के कार्यक्रम करके आगामी विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा की भांती जीत दर्ज करेगी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनायेंगें और उ○प्र○ को विकास.और प्रगति के पथ पर पुन: अग्रसर करेंगें |
बैठक में प्रमुख रूप से जिला सचिव/मीडिया प्रभारी आशीष कटियार, जिला सचिव प्रखर यादव, ब्लाक अध्यक्ष कार्तिकेय , जिला सचिव प्रकाश वर्मा, राहुल वर्मा, अभिषेक कश्यप व कार्यालय सचिव राजू अवस्थी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे |




