Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह महोत्सव शुक्रवार को , संपूर्ण तैयारियां युद्ध स्तर पर

 वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह महोत्सव शुक्रवार को , संपूर्ण तैयारियां युद्ध स्तर पर


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


वत्स सेवा समिति का नव दाम्पत्य जीवन आज 6 दिसंबर शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस आयोजन में सभी वर-वधु सामूहिक रूप से परिणय सूत्र में बंधेंगे।समाजिक सहयोग पर आधारित यह  सामूहिक विवाह तेघड़ा राष्ट्रीय हाईवे 28 के निकट शिवाय इन  होटल के सामूहिक सम्मेलन मंडपों में बैठकर वैदिक-मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से वैवाहिक रस्में पूरी करेंगे।


सामाजिक कुरीतियों व लोक दिखावे में होने वाली पैसों की बर्बादी को रोकने में सामूहिक विवाह सम्मेलनों का बड़ा महत्त्व है। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी वत्स सेवा समिति सामाजिक सहयोग पर आधारित कार्यक्रम में  नव युगल एक-दूजे के गले में वरमाला डालकर अपने हमसफर के साथ जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हें।

यह आदर्श सामुहिक विवाह महोत्सव   श्री राम विवाह पंचमी शुक्रवार 6 दिसंबर को तेघड़ा 

 हाईवे 28 स्थित शिवाय इन होटल में आयोजित होगा। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद होंगे। सम्मेलन के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू एवं सचिव रजनीश कुमार  ने बताया कि ऐसा परिवार जिन्होंने अपने बच्ची के विवाह का रिश्ता तय कर रखा है लेकिन आर्थिक अभाव के कारण वह अपने बच्ची की शादी करने में सक्षम नहीं हें। वैसे  परिवार को विवाह करने का कार्य के लिए समिति द्वारा  प्राथमिकता दी गई है। 

समारोह के अंतर्गत 6 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 9 बजे बजे तक वर-वधु सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे। तत्पश्चात सुबह 10:00 बजे सेहरा बंदी 11:30 बजे बारात प्रस्थान, अपराहन के 1:00 जयमाला कार्यक्रम एवं 2:00 बजे अपराह्न में कन्यादान की रस्म होगी। शाम 4 बजे आशीर्वाद समारोह के साथ विदाई होगी। वधु को वत्स सेवा समिति द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से अंजाम देने के लिए अलग-अलग व्यवस्था समितियों का गठन किया गया है। जिसमें समिति व प्रशासनिक पदाधिकारी तथा समाजसेवी एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग एवं भागीदारी पर आधारित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गोपालदास जी महाराज की सांनिध्य एवं विद्वान पंडितों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न होगा। समिति द्वारा पिछले वर्ष 2023  भी  छः जोड़े का सामूहिक विवाह करवाया गया था। इस बार भी 6 जोड़े वर- वधू  पवित्र बंधन में बंधेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom