युवाकवि पत्रकार अविनाश अशेष की जयंती मनाई गई।
बरौनी । दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के द्वारा पुस्तकालय स्थित मुचकुंद वाचनालय में युवाकवि पत्रकार अविनाश अशेष की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर जलेस के प्रदेश सचिव कवि कुमार विनिताभ ने अविनाश अशेष के प्रति शीर्षक अपनी कविता में अविनाश और उसके परिवार का चित्र उपस्थित कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। कवि–पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने अविनाश के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऊर्जावान और बेबाक कवि और पत्रकार था। पुस्तकालय उपाध्यक्ष ललन कुमार सिंह ने कहा कि अविनाश कोई भी काम तन–मन से पूरी तत्परता के साथ करता था। उसका नहीं होना सिमरिया ही नहीं बेगूसराय के साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि बबलू दिव्यांशु और युवाकवि ए के मनीष ने अपनी कविताओं को सुनाकर अविनाश को काव्यांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के सचिव संजीव फिरोज और धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने किया। मौके पर पुस्तकाध्यक्ष विष्णुदेव राय, राजेंद्र राय नेताजी, दिनकर राष्ट्रीय परिषद के मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


