अवैध शराब कारोबारियों एवं नसेरियों पर विभिन्न थानों के पुलिस कर रही है कार्यवाही ।
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
गढहारा थाना के पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को पकड़ा, जबकि फुलवड़िया थाना की पुलिस ने एक नसेरी को नशे की हालत में पकड़ा वही बरौनी रेल पुलिस ने 17 लीटर विदेशी शराब रेल परिसर से बरामद किया। बिहार सरकार शराब बंदी के बावजूद बरौनी सहित हर एक क्षेत्रों में शराब कारोबारी एवं पियक्कड़ों की जमाबरा लगता ही रहता है। जिसको लेकर गुप्त सूचना पर गढ़हारा थाना पुलिस ने एक साइकिल पर बोरे में रखकर अपने ग्राहकों तक पहचाने के क्रम में 25 लीटर देसी शराब ले जा रहे सिमरिया मिल्की टोला निवासी पशुपति राय का 24 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही फुलवरिया थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान शराब के नशे में धुत दो नशेड़ियों को फुलवड़िया दरगाह मोहल्ला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिसकी पहचान फुलवरिया एक निवासी नीरज कुमार और चंदन दास के रूप में की गई है ।जबकि बरौनी रेल थाना पुलिस ने रेल परिसर से लावारिस हाल में रखे हुए लगभग 17 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।




