अपहरण एवं हत्या के आरोपित को गिरफ्तार करने बछवाड़ा पहुंची इलाहाबाद की पुलिस ।
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा अनुमंडल/ बेगूसराय
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज इलाहाबाद की पुलिस ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा छोट में बछवाड़ा थाना पुलिस की मदद से अपहरण एवं हत्या के आरोपी उमेश सिंह के पुत्र चिंटू उर्फ अजय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बछवाड़ा थाना अध्यक्ष विवेक भारती के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित प्रयागराज थाने में अपहरण एवं हत्या के मामले में आरोपी था। जिसे ट्रांजिट रिमांड पर बेगूसराय न्यायालय में समर्पित किया गया। दूसरी ओर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर में छापेमारी करके राम उदगार ईश्वर के 26 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और मंसुरचक चक चक थाना क्षेत्र के समसा में छापेमारी कर कमल देव महतो की 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना अध्यक्ष के अनुसार नीरज और गुड़िया पिछले दिनों समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के टेहा ग्राम निवासी चंद्र किशोर शर्मा का अपहरण करके उसके साथ मारपीट करने तथा मोबाइल फोन यूपीआई के माध्यम से 3 लाख से अधिक रुपए की वसूली करने में अप्रत्ने कि अभियुक्त था, जिसे गिरफ्तार किया गया ।



