शादी समारोह में कट्टा लहराते हुए किया डांस: वीडियो सामने आते ही गिरफ्तार दूल्हे की गाड़ी के पास महिलाएं खड़ी थी: लहराया हथियार
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 सिंघौल डीह निवासी गोपी दास का बेटा अमन कुमार का एक शादी समारोह में कट्टा लहराते हुए डांस का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो मिला था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हथियार का प्रदर्शन किए जाने के संबंध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की गाड़ी लगी हुई है। वहां कुछ महिलाएं भी हैं। तभी 5-6 युवक गाड़ी के आगे में डांस कर रहा है। डांस करने के दौरान ही एक युवक कट्टा ऊपर करके डांस करता है, फिर वह कट्टा नीचे कर लेता है। इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।



