Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के द्वारा बंगला देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च

 विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के द्वारा बंगला देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च 

आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को आक्रोश मार्च बरौनी नगर परिषद स्थित बड़ी काली मंदिर से निकला गया।जो कि पूरे बरौनी नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो का  भ्रमण किया । इसी निमित्त विहिप जिला सह मंत्री रौशन मिश्रा ने कहा बंगला देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार विश्व का  हिंदू  बर्दाश्त नहीं करेगा एवं भारत के मोदी सरकार से मांग किया गया निहत्ते हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करें, प्रखंड संयोजक मनीष बिहारी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के शर्मशार करने वाले कृत्य किए जा रहे हें। धार्मिक स्थलों को घृणित मंशा के साथ निशाना बनाया जा रहा है, और स्थलों को नुकसान पहुंचाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर के पुजारी को शीघ्र ही जेल से अवमुक्त किए जाने, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार रोके जाने की मांग की।  एवं विहिप नगर अध्यक्ष अर्जुन पोद्दार ने कहा की लगातार हिंदू मां बहनों एवं मंदिरों पर बांग्लादेश कट्टरपंथी की सरकार शोषण कर रही है अगर यह नहीं रुकती है तो पूरे विश्व में संघ की सभी अनुसांगिक संगठन हिंदू समाज को एक करके विशाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा । जिसमें उपस्थित बजरंगदल बरौनी नगर संयोजक  जितेंद्र गुप्ता, स्वयंसेवक संघ से रजनीश सिंह,  मुकुंद माधव सिंह, सुभाष सिंह कश्यप लक्ष्मण साहू, आकाश चंद्रवंशी, सुजीत चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी संतोष शाह नंदकिशोर गुप्ता, अंकित सिंह, गौरव चंद्रवंशी, अशोक राम, सुजीत राम, एवं बजरंगी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom