स्वर वाटिका संगीतालय का उद्घाटन
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
बेगूसराय डुमरी नगर निगम वार्ड संख्या 07 में स्वर वाटिका संगीतालय का उद्घाटन रविवार को किया गया।जो बच्चों के लिए बेहरतीन आर्ट एंड क्राफ्ट,पेंटिंग,संगीत गायन,वादन,एवं नृत्य, के प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में कार्य करेगी।जिसका उदघाटन वार्ड संख्या 07 के पूर्व पार्षद रामसागर चौधरी एवं शिक्षक उपेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन करता शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कला केंद्र की शुरुआत अपने आप में एक अत्यंत सुखद अनुभूति है। बच्चों में संगीत नृत्य एवं कला कौशल के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। और उनके अंदर अनुशासन व राष्ट्र के प्रति निष्ठा भी जागृत होगी। प्रशिक्षण केंद्र का प्रबंधन संस्था के निदेशक विख्यात तबला वादक एवं संगीत शिक्षक सिकन्दर महाराज के नेतृत्व में संचालित होगा।। वही जिला के चर्चित गायक पुष्पराज एवं नृत्य के शिक्षिका पूजा कुमारी मौजूद थे। उद्घाटन के दिन कला केंद्र में लगभग 25 बच्चो ने अपना नामांकन करवाया।जिसमे उत्तम कुमार,खशी आनंद,अनुराज कुमार, सितांशु कुमार, श्रेया, कुमारी, नाव्या कुमारी, अंशु कुमार, हर्ष आनंद, राघव भारद्वाज,माधव कुमार, आदित्य कुमार, सुधांशु कुमार, आर्यन कुमार, प्रदीप मंगोटिया मनमोहन कुमार एवं अंकिता कुमारी,निधि राज आदि बच्चो ने अपना नाम नामांकन करवाया।


