मंसूरचक स्व0 नवल किशोर चौधरी के नाती की हत्या कांड का उद्भेदन
तेघड़ा /बेगुसराय
मंसूरचक में स्व0 नवल किशोर चौधरी के नाती की हत्या का उद्भेदन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ0 रविंद्र मोहन प्रसाद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि मंसूरचक थानान्तर्गत दिनांक 12.12.24 को ग्राम मकदमपुर में स्व० नवल किशोर चौधरी के नाती की हुई मृत्यु मामले में पुलिस टीम के द्वारा घटना का किया गया खुलासा। साक्ष्य छिपाने के मामलें में 01 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 देशी कट्टा एवं 01 खोखा बरामद । मंसूरचक थानान्तर्गत दिनांक-12.12.24 को दिन में ग्राम मकदमपुर वार्ड नं0-04 में नवल किशोर चौधरी के नाती रवि कुमार की गोली लगने से हुई हत्या मामले में मृतक की माँ सुधा देवी के द्वारा दिये गये आवेदन पर मंसूरचक थाना कांड सं0-137/24 दिनांक-13.12.24 धारा-103 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया । पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में मंसूरचक थाने की पुलिस टीम के द्वारा कांड के अनुसंधान एवं सूचना संकलन के क्रम में पता चला कि घटना के दिन मृतक रवि कुमार के द्वारा अपना मोबाईल तोड़कर 01 देशी कट्टा से स्वयं को गोली मार लिया था तथा पुलिस के पहुँचने से पहले ही मृतक के मामा अमित चौधरी के द्वारा हथियार को कुछ दूरी पर एक गड्ढेनुमा पोखर में फेक दिया गया था।प्राप्त सूचना पर मृतक के मामा अमित चौधरी पे०-स्व० नवलकिशोर चौधरी सा०-मकदमपुर थाना-मंसूरचक जिला-बेगूसराय को घर से पकड़ा गया। पुछताछ करने पर बताया गया कि घटना के दिन (भगीना) मृतक रवि कुमार के द्वारा मोबाईल को तोड़ते हुए स्वयं को गोली मार लिया गया था तथा उसी हथियार को साक्ष्य छुपाने के नियत से निकट ही पोखर में फेंक देने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया।तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये आरोपी के निशानदेही पर निकट ही पोखर से देशी कट्टा एवं उसके चैम्बर में लगा हुआ 01 खोखा बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्त करते हुए मृतक के मामा अमित चौधरी को साक्ष्य छिपाने व पुलिस को गुमराह करने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार किया गया। विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
*बादामगी जप्ती:*
(01.) देशी कट्टा :- 01
(02.) खोखा :-01
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-अमित चौधरी उम्र करीब 25 वर्ष पे०-स्व० नवलकिशोर चौधरी सा०-मकदमपुर वार्ड नं0-04 थाना-मंसूरचक जिला-बेगूसराय।


