Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बोरसी की चिंगारी से फुस की झोपड़ी में लगी आग, आगजनी में 70 वर्षीय वृद्ध की झुलसने से हुई मौत

बोरसी की चिंगारी से फुस की झोपड़ी में लगी आग,आगजनी में 70 वर्षीय वृद्ध की झुलसने से हुई मौत


दिनांक- 15/12/2024

लखीसराय से आर एम ग्लोबल न्यूज सुमन कुमार की रिपोर्ट 

- लखीसराय जिले के अम्हारा थाना क्षेत्र के पतनेर गांव स्थित मुसहरी टोला में बोरसी तपने के क्रम में फुस की झोपड़ी में आग लग जाने के कारण 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति वासुदेव मांझी की झुलसकर मौत हो गई

इस संबंध में लोगों ने बताया कि अम्हरा थाना क्षेत्र के पतनेर गांव स्थित मुसहरी टोला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध वासुदेव मांझी चलने फिरने से लाचार थे ठंड से बचने के लिए अपने फुस की झोपड़ी में आग जलाकर बोरसी ताप रहे थे कि अचानक बोरसी की चिंगारी से फुस की झोपड़ी में आग लग गई लोगों ने जब देखा की वासुदेव मांझी की  झोपड़ी में आग लग गई है तो आनन फानन में लोगों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया तब जाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक 70 वर्षीय वासुदेव मांझी की जुलस्कर मौत हो गई साथ ही घर में रखे अनाज कपड़े एवं धन सहित जलकर राख हो गया

लोगों ने घटना के बाद इसकी जानकारी आम्हरा थाना को दी इसके बाद शव को अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया है


Bayt- टिंकू मांझी मृतक के परिजन


Bayt- जयशंकर सिंह (ग्रामीण)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom