Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दोस्ती में 20 हजार हजार रुपया के लिए हुआ झगड़ा मारा गोली

 दोस्ती में 20 हजार हजार रुपया के लिए हुआ झगड़ा मारा गोली 

आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के पास की है। घायल की पहचान सिमरिया गांव निवासी संजीव राय के पुत्र चिक्कू कुमार के रूप में हुई है।घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि सिमरिया गांव निवासी संजीव राय का पुत्र चिक्कू कुमार बाइक से गढ़हारा जा रहा था। उसके गांव के ही सोनू कुमार ने उसे रोककर फायरिंग की, जिसमें एक गोली बाइक में लगी, उसके बाद चिक्कू भागने लगा, लेकिन खदेड़ कर गोली चलाई। तो एक गोली चिक्कू की बांह में लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चिक्कू का अपने दोस्त से 20 हजार रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। घायल चिक्कू ने बताया कि सोनू भी गांव का है और आपराधिक प्रवृत्ति का है। रुपया लेकर आपस में विवाद चल रहा था। आज जब वह जा रहा था तो जबरदस्ती रोककर झगड़ा किया। उसके बाद गोली मारकर घायल कर दिया है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां वह खतरे से बाहर है। गांव में चर्चा है कि शराब कारोबार को लेकर दोनों में विवाद है। इसी विवाद में गोली मारी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन की जा रही है।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom