Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पुलिस ने फरार चल रहे 11 अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार

 पुलिस ने फरार चल रहे 11 अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार। 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 


तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न कांडों के फरार 11 आरोपितों के घर न्यायालय द्वारा निर्गत  इश्तिहार पत्र का तमिल किया गया। इस दौरान प्रमोद सिंह पिता कपिल देव सिंह अयोध्या वार्ड संख्या एक तेघड़ा थाना, मंटुन सिंह पिता नारायण सिंह हरिहरपुर ,थाना तेघड़ा मुनचुन मांझी हरिहरपुर वार्ड संख्या एक थाना तेघड़ा ,महादेव पिता राम सेवक साह सलेमपुर तीतू थाना तेघड़ा ,कुंती देवी पति लखिद्र साह सलेमपुर तीतु थाना तेघड़ा ,राजीव यादव पिता स्वर्गीय नरेश यादव बाघमारा बरौनी दो थाना तेघड़ा के साथ ही विभिन्न कांडों में फरार चल रहे कुल 11 आरोपितों के घर रविवार को तेघड़ा थाना पुलिस ने  न्यायालय के आदेश पर ढ़ोल बजवाकर इश्तिहार चस्पा किया। समय सीमा के अंदर न्यायालय में हाजिर होने को कहा है।  थाना अध्यक्ष अमलेश  कुमार ने कहा विभिन्न कांडों में  फरार चल रहे 11 अभियुक्तों के घर इश्तिहार चस्पा किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय में मामला चल रहा है।इश्तेहार निर्गत कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा है। अन्यथा इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार, एसआई नवीन कुमार, चंद्रशेखर सिंह आदि पुलिस पदाधिकारी ने इश्तिहार चस्पा किया। मौके पर आस-पास के लोगों से भी इसकी सूचना फरार अभियुक्तों को देने को कहा है। जिससे कि न्यायालय में समय सीमा के अंदर न्यायालय में उपस्थित हो सके। मौके पर  कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom