डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मघुरापुर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर विद्यालय में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इसमें पूर्व के दिन में विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को मेधा सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आज सभी छात्र-छात्रा को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गया है। सभी की उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हें ।प्रधानाध्यापिका मुनचुन कुमारी को भी धन्यवाद करते हें जिनकी सोच और पहल पर ऐसा समारोह का आयोजन किया जा रहा है । विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मुनचुन कुमारी ने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद को सिर्फ जाति में नहीं बांधा जा सकता, वे सर्व समाज के हें। कार्यक्रम के अवसर पर वरीय शिक्षिका मंजू कुमारी ने लोगों से राजेन्द्र प्रसाद के विचारों को अपनाने की अपील की। सहायक शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि राजेन्द्र बाबू के ऊपर बहुत बारीकियों से शोध होना चाहिए। आज यह आयोजन किया गया है वह सादगी के प्रतिमूर्ति थे। उनके आदर्शों पर चलना ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीतू कुमारी ने किया।


