Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मध्य विद्यालय बीहट की एक और पहल अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स के लिए प्रार्थना की

 मध्य विद्यालय बीहट की एक और पहल अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स के लिए प्रार्थना की


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट ने ‘वीकेंड विजन’ की शुरुआत की है। 

हर शनिवार को बच्चों को कला, कौशल, विज्ञान, इतिहास, साहित्य और संस्कृति की जानकारी दी जाएगी।

 शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल और अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट ने अब एक और पहल की है। यह पहल है ‘वीकेंड विजन’। इस ‘वीकेंड विजन’ का आयोजन विद्यालय में हर शनिवार को किया जाएगा। खास बात यह कि यह कार्यक्रम सरकार की ओर से चल रहे सुरक्षित शनिवार से इतर होगा। खास कार्यक्रम की शुरुआत अंतरिक्ष वैज्ञानिक पद्मभूषण सुनीता विलियम्स के कृतित्व से हुई। वैज्ञानिक चेतना के विकास की परिकल्पना के साथ आयोजित ‘वीकेंड विजन’ के पहले सत्र में करीब 700 बच्चों ने आज की प्रार्थना सभा में सुनीता विलियम्स के बेहतर स्वास्थ्य व अंतरिक्ष से सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की।

अंतरिक्ष के शून्य से दोस्ती करना आसान : पुष्पराज

मुख्य वक्ता पत्रकार व लेखक पुष्पराज ने बच्चों को विज्ञान के महत्व, अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों की भूमिका और सुनीता विलियम्स के जीवन संघर्ष से परिचित कराया। उन्होंने अंतरिक्ष और अंतरिक्ष विज्ञान को सहज तरीक़े से परिभाषित किया। बताया कि विज्ञान से प्रेम करते हुए अंतरिक्ष के शून्य से दोस्ती करना किस तरह आसान है।

कल्पना चावला के अधूरे सपनों को पूरा कर रहीं सुनीता

कल्पना चावला की अंतरिक्ष यात्रा और अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उनकी शहादत को नमन करते हुए पुष्पराज ने कहा कि कल्पना चावला के अधूरे सपने को सुनीता विलियम्स पूरा कर रही हें। सुनीता के परिजन छह माह बीतने के बावजूद दुःखी नहीं हें।क्योंकि उन्हें भरोसा है कि सुनीता की दृढ़ इच्छा शक्ति, नासा के प्रयत्नों तथा तकनीकी कौशलों के दम पर अपना अंतरिक्ष प्रवास पूर्ण कर सकुशल धरती पर वापस लौटेगी। उन्होंने नासा की ओर से अंतरिक्ष में भेजे गए विशेष विमान की वापसी में विलंब के कारणों की जानकारी देते हुए सुनीता के स्वास्थ्य की अद्यतन स्थिति से छात्रों को अवगत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom