111 शहरों को पीछे छोड़ते हुए बेगूसराय बना देश का टॉपर जिला
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
आकांक्षी जिलों में बेगूसराय ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है । नीति आयोग द्वारा की गई 112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बेगूसराय देश में प्रथम स्थान पर रहा है। नवादा, सीतामढ़ी, बांका और जमुई भी शीर्ष दस जिलों में सम्मिलित हें। रैंकिंग में नवादा को तीसरा, सीतामढ़ी को चौथा, बांका को छठा और जमुई को दसवां स्थान मिला है।
आकांक्षी जिलों की सूची में बेगूसराय लगातार अपनी रैंकिंग को सुधार रहा है। कई पैमानों पर प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग होती है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा आदि के क्षेत्र में बेगूसराय ने उल्लेखनीय सुधार किया है। शिक्षा क्षेत्र में तो वह देश में शीर्ष स्थान पर रहा है। केंद्रीय योजनाओं, स्थानीय प्रशासन के प्रयासों और सभी विभागों के आपसी समन्वय के अलावे निजी संगठनों के सहयोग से ऐसा संभव हुआ।
49 पहलुओं पर हुआ आकलन
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 49 पहलुओं पर 28 राज्यों के आकांक्षी जिलों का आकलन किया गया। बेगूसराय का कुल औसत स्कोर 57.6 रहा है। शिक्षा में 71.5 स्कोर के साथ इसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य व पोषण में इसे 73.5 स्कोर के साथ 15वां स्थान मिला है। कृषि एवं जल संसाधन में 23.3 स्कोर के साथ 13वां, जबकि वित्तीय समावेशन व कौशल विकास में 27.5 स्कोर के साथ 86 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसे आधारभूत संरचना में 67.6 स्कोर मिला है।
बेगूसराय जिला के बारे में प्रमुख बातें
शिक्षा केंद्र: बेगूसराय को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहाँ कई प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान है, जिनमें बेगूसराय कॉलेज, टीएनबी कॉलेज और बेगूसराय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रमुख हें।
कृषि और उद्योग: बेगूसराय कृषि और उद्योग दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ के किसान गेहूं, चावल, मक्का और दाल जैसी विभिन्न फसलें उगाते हें। इसके अलावा, शहर में कई छोटे और मध्यम उद्योग भी हें, जो रोजगार के अवसर प्रदान करते हें।
*सांस्कृतिक महत्व* :
बेगूसराय में कई प्राचीन मंदिर में जय मंगला गढ़, सिमरिया की उत्तर वाहिनी गंगा, शक्ति धाम सर्व मंगल आश्रम और कई स्मारक हें, जो इसके सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हें। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में कन्हौली मंदिर, अजगैबीनाथ मंदिर और बेगूसराय किला शामिल हें।
*परिवहन सुविधाएं:*
बेगूसराय शहर में परिवहन सुविधाएं अच्छी तरह से विकसित हें। यहाँ से पटना, भागलपुर, मुंगेर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, शहर में रेलवे स्टेशन और खासकर जल मार्ग जो यहाँ को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।








