अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने लगाया चिकित्सा शिविर
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्टतेघड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चिल्हाय पंचायत भवन के प्रांगण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल कामराव दलसिंहसराय
के सौजन्य से मुक्त चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसके माध्यम से अनुभवी चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक मशीन से आंखों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क दवा व चश्मा उपलब्ध कराया गया। इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार महतो एवं पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर ने बताया कि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल दलसिंहसराय के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।इस कैम्प के माध्यम से सैकड़ों आंख संबंधित रोगियों को जांच कर मुफ्त में दवा वितरण किया गया है। इस जांच में ऑपरेशन युक्त 70 रोगियों को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के माध्यम से अस्पताल में 16 दिसंबर को ले जाकर मोतियाबिंद का मुफ्त इलाज किया जाएगा। साथ में दवाई, चश्मा खाना पीना सहित अन्य सुविधा फ्री में उपलब्ध होगा शिविर में लगभग 250 रोगियों का इलाज किया गया। मौके पर डॉ मुरारी प्रसाद साहू, सहायक चिकित्सक डॉक्टर प्रमोद कुमार, वार्ड सदस्य भीम प्रसाद, भोला पंडित, के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।





