Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सीपीआई नेता के निधन से शोक ,दी गई श्रद्धांजलि ।

 सीपीआई नेता के निधन से शोक ,दी गई श्रद्धांजलि ।

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा 2 पंचायत मरसैती वार्ड संख्या 7 निवासी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राम कैलाश मिश्र का निधन हो गया वे 78 वर्ष के थे। उन्होंने शनिवार की रात्रि अपने निवास  पर अंतिम सांस  ली। दिवंगत राम कैलाश मिश्र अपना पूरा जीवन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे। निधन की सूचना मिलते ही किसान नेता दिनेश सिंह, अंचल मंत्री परमानंद सिंह, एटक नेता जुलम सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, नौजवान संघ के मोहम्मद सिराज, भोला सिंह आदि नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल माला देकर व पार्टी का लाल झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने कहा कि इनका जाना एक युग का अंत हो जाने के बराबर है क्योंकि पूरा जीवन इन्होंने समाज की सेवा में समर्पित कर दिया ।

वही किसान नेता दिनेश सिंह  ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा  कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश मिश्र का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है जिसका निकट भविष्य में पूर्ति संभव नहीं है। वे किसानों के हितैषी एवं   हमेशा गरीबों, वंचितों, मेहनतकशों की आवाज बनकर संर्घष करते रहे। आज उनके इस दुनिया से जाने के बाद महरूम महसूस कर रहे हें। उन्होंने अपने पीछे एक पुत्र ,पुत्रवधू एवं दो पुत्री सहित भरे पूरे परिवार छोड़ गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom