बीडीओ ने किया पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा ।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का लगातार प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को आधारपुर और गौर दो पंचायत में उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कई कर्मी अनुपस्थित पा गए । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने समाज के कल्याण के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं में कितनी प्रगति हुई इस पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राशन कार्ड, नल जल योजना, साफ सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य उप केंद्र,आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय,श्रमिक कार्ड और वित्त से संबंधित फाइलों का अवलोकन के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मी के साथ समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि समग्र विकास एवं जन सुविधाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। हर घर नल का जल, ग्रामीण आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा सहित सरकार द्वारा संचालित कई अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जनता की सुविधा एवं फीडबैक के आधार पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर त्वरित निदान हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आधारपुर ताजपुर के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों एवं बच्चों के परफॉर्मेंस बेहतर पाया गया। आधारपुर में बीपीआरओ नीतीश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, लेबर इंस्पेक्टर झूना कुमारी, मुखिया किरण देवी, मुखिया प्रतिनिधि बौघु सिंह, प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, लेखपाल अविनाश कुमार,पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार, रोजगार सेवक मुकेश कुमार, वही गोरा दो में अधिकारियों के अलावे मुखिया पंकज पासवान, सरपंच सियाराम रजक, जीई मन्नू कुमार, रोजगार सेवक ज्योति कुमार एवं पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार के अलावे जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे


